फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का उठेगा जुलूस

विज्ञापन
25 अगस्त को निकलेगा जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, 35 मंचों पर होगी नातिया प्रस्तुति जानकारी
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में ईद मिलादुन्नबी (बारावफात) का जश्न मनाने का माहौल रहेगा। इसको लेकर मरकजी यौमुन्नबी कमेटी की ओर से 25 और 26 अगस्त को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी मनाया जाएगा। रात में जुलूस निकलेगा। पूर्वांचल भर की अंजुमनें और मदरसों के बच्चे नबी की शान में नातिया कलाम पेश करेंगे।
विज्ञापन

कमेटी के सदर हाजी सैय्यद शकील अहमद और सेक्रेटरी हाजी महमूद खान ने बृहस्पतिवार को पराड़कर भवन में बताया कि 25 अगस्त की शाम बेनियाबाग के हड़हा मैदान से जुलूस निकलेगा। जुलूस सराय हड़हा, छत्तातले, नारियल बाजार, दालमंडी, नई सड़क, कुरैशाबाद, फाटक शेख सलीम, आस्ताना रहीम शाह, भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां मार्ग होते हुए अमीन मंजिल, बेनियाबाग पहुंचेगा। यहां तकरीर और नातिया मुकाबला होगा। कमेटी के तहत 35 मंचों पर अंजुमनों की ओर से नातिया कलाम पेश किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें