फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ट्यूबवेल का फेस बदलते समय करंट से निजी स्कूल प्रबंधक की गई जान

विज्ञापन
दुल्लहपुर की खबर में---मृतक संजय यादव फाइल फोटो। स्रोत- परिजन - फोटो : मथुरा
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के एक निजी स्कूल के प्रबंधक की घर पर लगे ट्यूबवेल का फेस बदलते समय सोमवार को करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बचाने के प्रयास में घर की एक महिला भी करंट के झटके से दूर जा गिरी। बड़े भाई ने किसी तरह छत पर चढ़कर पोल से तार हटाया। गंगापुर गांव निवासी चंद्रभान यादव ने बताया कि छोटा भाई संजय यादव (35) सुबह घर पर लगे ट्यूबवेल का फेस बदल रहे थे। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गए। संजय को बचाने का प्रयास कर रही महिला को भी करंट से झटका लगा। जानकारी होने पर छत पर चढ़कर पोल से तार हटाया गया। इसके बाद गंभीर रूप से झुलसे छोटे भाई को मऊ के निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। संजय यादव एक निजी स्कूल के प्रबंधक भी थे। इधर संजय यादव के मौत की जानकारी होते ही दुल्लहर से जखनिया तक शोक की लहर दौड़ गई। वह मृदुल स्वभाव, मिलन सारिता और समाजसेवा के लिए जाने जाते थे। गरीब बच्चों की शिक्षा में हमेशा सहयोग करना उनके जीवन का मंत्र था। मृतक चार भाइयों में सबसे छोटे थे। पत्नी शशि यादव और परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें