फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों के सामने दस-दस रुपये के नोटों के साथ पड़े थे कागज के टुकड़े, लिखा था- ‘मैं करोना हूं, पूरे मोहल्ले में फैलाऊंगा’

Mon, 13 Apr 2020 10:21 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
दस-दस रुपये के नोट के साथ फेंका मिला कागज का टुकड़ा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

लॉकडाऊन के बीच जहां एक तरफ जिला प्रशासन व पुलिस महकमा कोरोना वायरस को रोकने के लिए हर संभव प्रयास में लगे हुए है। वहीं दूसरी तरफ कुछ अराजकतत्व इसकी खिल्ली उड़ाते हुए माहौल खराब करने के फिराक में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


ऐसा ही मामला सोमवार की सुबह बलिया जिले केचितबड़ागांव नगर पंचायत के वार्ड नंबर-13 जयप्रकाश नगर स्थित पोस्ट ऑफिस के पूरब देखने को मिला। इस दौरान कई दरवाजों पर एक 10 रुपये का नोट और कागज के टुकड़े पर ‘मैं करोना वायरस हूं, पूरे मोहल्ले में फैलाऊंगा’ लिखा हुआ फेंका पाया गया।
विज्ञापन


 सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता से लेते हुए उन्हें उठाकर अपने साथ ले गई और जांच में जुट गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें