फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विपक्षी नेताओं की नागरिकता समाप्त करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट को भेजा प्रार्थना पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ क्षेत्र के तिलमापुर गांव निवासी समाजसेवी नागेश्वर मिश्र ने देश के कई प्रमुख विपक्षी नेताओं की नागरिकता समाप्त करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायमूर्ति को प्रार्थना पत्र भेजा है। इस मांग में ममता बनर्जी, राहुल गांधी और अखिलेश यादव समेत अन्य नेता हैं। नागेश्वर मिश्र ने सिटीजनशिप एक्ट 1955 की धारा 10 (2) का हवाला देते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति अपने व्यवहार या भाषण से संविधान के प्रति निष्ठाहीनता प्रदर्शित करता है, तो केंद्र सरकार उसकी नागरिकता समाप्त करने की कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद ममता बनर्जी के उस बयान पर आपत्ति जताई है, जिसमें उन्होंने अपनी नैतिक जीत का दावा कर चुनाव परिणामों को लेकर टिप्पणी की थी। मिश्र का आरोप है कि यह बयान संविधान के प्रति असम्मान को दर्शाता है। प्रार्थना पत्र में यह भी कहा गया है कि उक्त बयान कथित रूप से राहुल गांधी और अखिलेश यादव के उकसावे में दिया गया। साथ ही, नागरिकता अधिनियम के तहत इन नेताओं के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक सुप्रीम कोर्ट या संबंधित पक्षों की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें