फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: 40 हजार महिलाओं के लिए बरेका में जर्मन हैंगर तकनीक से तैयार हो रहा पंडाल

विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वाराणसी के बरेका में होने वाली सभा के लिए तैयार किया जा रहा पंडाल 
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को ध्यान में रखकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पूरे शहर को चमकाने का काम प्रशासन कर रहा है। बरेका में जर्मन हैंगर तकनीक से पंडाल तैयार किया जा रहा है। केसरिया रंग से पूरे पंडाल को सजाया जा रहा है। गर्मी को ध्यान में रखते हुए ऊंचाई के साथ-साथ यहां एसी, कूलर और पंखों का पर्याप्त इंतजाम किया जा रहा है। 40 हजार महिलाओं के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए आठों विधानसभाओं को लक्ष्य दिया गया है। जगह-जगह हो रही पेंटिंग के तहत बरियासनपुर के डॉ. शशिकांत सिंह पीजी कॉलेज की छात्राएं बैरिकेडिंग पर महाराष्ट्र की लोककला ‘वर्ली’ से संबंधित चित्र बना रही हैं।
विज्ञापन

पीएम 6269.86 करोड़ की 160 योजनाओं की देंगे सौगात
प्रधानमंत्री 6269.86 करोड़ की 160 योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें 1052.89 करोड़ की 48 योजनाओं का लोकार्पण और 5216.17 करोड़ की 112 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है। प्रमुख परियोजनाओं में 15 किमी गंगा पर नया रेल-सड़क पुल, रामनगर में पेयजल, सीवर नेटवर्क, 500 बेड मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निर्माण, 23 विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, बीएचयू जी+4 हॉस्टल, हिंदी संस्थान भवन व छात्रावास का निर्माण, अस्सी, दशाश्वमेध, रविदास घाट सहित घाटों का पर्यटन विकास व सुंदरीकरण, हरहुआ से संदहा तक 15 किमी फोर लेन सर्विस रोड की योजनाएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें