फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी से ही होगा देश में सनातन एकता का नया प्रवाह: ऋतेश्वर महाराज

विज्ञापन
आशीर्वाद महोत्सव में रितेश्वर महाराज को बाबा विश्वनाथ का प्रतीक चिन्ह देते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

आशीर्वाद महोत्सव में कहा- काशी विषम परिस्थितियों में हमेशा बनी है मार्गदर्शक, अब सनातन को आचरण में उतारने की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
वाराणसी। सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि सनातन एकता आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। हम सनातन शब्द तो बोलते हैं, लेकिन वह हमारे आचरण में नहीं आ पा रहा है, जिसके कारण समाज में विषमताएं पैदा हो रही हैं। ज्ञान की भूमि काशी से काशी से ही सनातन एकता का नया प्रवाह आएगा और देश को नई दिशा मिलेगी।
आनंदम धाम ट्रस्ट के पीठाधीश्वर सद्गुरु ऋतेश्वर महाराज ने शनिवार की शाम दांदूपुर स्थित बनारस लॉन में आयोजित सद्गुरु सानिध्य एवं आशीर्वाद महोत्सव में कहा कि देश में अज्ञानता के कारण जब भी विषम परिस्थिति आईं, तब काशी ने ही उसका मार्गदर्शन किया है। इस भूमि से ज्ञान की परंपरा का ऐसा प्रवाह आएगा, जिससे देश में सनातन की एकता का उद्भव होगा। उन्होंने युवा पीढ़ी को संस्कारों के जोड़ने पर जोर दिया। कहा कि जेन-जी और जेन अल्फा जैसी युवा पीढ़ी आनंद से रहना चाहती है। उनकी सोच में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कार भी जरूरी है। इसके लिए एक ऐसी शिक्षा पद्धति का विकास किया गया है, जो जल्द ही देश में देखने को मिलेगी और उसकी शुरुआत काशी से ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सद्गुरु ने अनुयायियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने जीवन एवं आत्मा की शुद्धि के लिए अध्यात्म की महत्ता पर प्रकाश डाला और सनातन धर्म पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस प्रशासनिक क्षमता का परिचय दिया है, उसे आज अन्य प्रदेश भी आदर्श के रूप में अपना रहे हैं। सद्गुरु का आशीर्वाद लेने एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह, आयोजन समिति के संयोजक अजय सिंह बॉबी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुधीर सिंह पप्पू, आशुतोष सिंह चिंटू आदि श्रद्धालु पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें