फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों संग जिंदा जली मां, बचा न पाए डॉक्टर

Wed, 05 Dec 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
इसी कमरे में झुलसी थी महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बलिया जिले में एक घटना से शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार की देर रात एक महिला अपने दो बच्चों संग संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। मौके पर जुटे लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती  कराया। यहां उपचार के दौरान तीनों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


घटना  सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के कोथ गांव की है। जानकारी के मुताबिक कोथ गांव निवासी कमरून खातून (26) पत्नी सलामत शाह अपने दो बच्चों जेनिश (4) व शमीम (2) के साथ मंगलवार की देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में बुरी तरह से जल गई। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए। यहां दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया गया वहीं कमरून खातून की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

बुधवार की सुबह मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष सिकंदपुर राम सिंह ने जेनिश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी के बाद पहुंचे मृत महिला के पिता नूर मोहम्मद शाह निवासी राजापुरकला (गाजीपुर) ने हत्या का आरोप ससुरालीजनों पर लगाया।
विज्ञापन


थाने में  तहरीर देकर मृतका के सास, ससुर व पति पर आरोप लगाया कि  ये लोग आये दिन गाड़ी, चेन रुपये आदि को लेकर उनकी लड़की को प्रताड़ित करते थे। बताते चलें कि मृतका कमरून खातून का निकाह चार दिसंबर 2012 को  कोथ निवासी सलामत शाह के साथ हुआ था। ग्रामीणों के मुताबिक, मृतका का पति कोई काम धंधा नही करता था। घर पर ही रहता था। पति पत्नी में बराबर झगड़ा होता रहता था।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें