फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: छापा मार रही खनन टीम से धक्का-मुक्की, जब्त जेसीबी छुड़ाकर ले गए आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, 7.90 लाख रुपये का राजस्व का नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

चौबेपुर। लूठा कलां गांव में अवैध खनन की सूचना पर पहुंची पुलिस और खनन विभाग की टीम के साथ धक्का-मुक्की कर आरोपी जब्त जेसीबी छुड़ाकर ले गए। पुलिस ने दो आरोपियों प्रदीप यादव व सिकंदर कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। खनन निरीक्षक अनुज कुमार के अनुसार, लूठा कलां गांव में अवैध खनन की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में टीम पहुंची। जांच के दौरान एक जेसीबी मशीन से अवैध खनन होता मिला। जेसीबी का इंजन और पंजीकरण नंबर स्पष्ट नहीं था। मशीन सिकंदर कुमार (23), निवासी लूठा, चला रहा था। आरोप है कि टीम को देखकर चालक जेसीबी लेकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे रोक लिया और मशीन को थाने ले जाने लगी। इसी दौरान लूठा कलां निवासी प्रदीप यादव अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और टीम के साथ धक्का-मुक्की कर जेसीबी छुड़ाकर ले गया। जांच में दो स्थानों पर 1882.4 घनमीटर बलुई मिट्टी का अवैध खनन पाया गया। राज्य सरकार को 7,90,608 रुपये की रॉयल्टी और खनिज मूल्य के राजस्व का नुकसान हुआ है। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें