फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: चोरी करते देखने पर वृद्धा की गला दबाकर नाबालिग ने की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शहर कोतवाली पुलिस ने कृषि मंडी में बीते 25 जुलाई महिला की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। हत्या में वांछित एक अपचारी आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। आरोपी ने चोरी करते समय महिला को देखने के बाद उसकी हत्या करने की बात स्वीकार की है। इसकी जानकारी प्रेस वार्ता कर एएसपी महेश सिंह अत्री ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बीते 25 जुलाई को कौशिल्या देवी (70) का मंडी परिसर में नीलामी चबूतरा में शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के नाती दीपक राजभर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीम गठित कर मामले की जांच की जा रही थी। इस दौरान जांच में सीसीटीवी की जांच की गई। जिसमें एक बाल अपचारी के शामिल होने की बात सामने आई। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर ख्वाजाजहांपुर (महुआबारी) से गिरफ्तार किया गया। पूछताझ में आरोपी ने बताया कि उसके दारा पहले भी कई बार चोरी किया गया था। वहीं हत्या को लेकर पूछने पर बताया कि बीते 25 जुलाई को बीती रात को जैसे ही सब्जी मंडी में जैसे ही चोरी करने पहुचा था तभी महिला ने मुझे चोरी करते हुए देख लिया। जिससे मैंने उसकी गर्दन मे रस्सी लपेटकर मार दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें