पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के सेवानिवृत्त सीटीआई कमर अली और इनायत उल्लाह के सम्मान में रविवार शाम एक मैत्री हॉकी मैच खेला गया। यह मैच यूपी कॉलेज मैदान पर पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल और उदय प्रताप कॉलेज सीनियर हॉकी टीम के बीच यह मैच 2-2 के स्कोर से ड्रॉ हो गया। मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य रमेश सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर खेल शुरू कराया। विशिष्ट अतिथि पूर्व ओलंपियन राहुल सिंह खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पूर्वोत्तर रेलवे के खिलाड़ियों ने कमर अली को मोमेंटो और एक घड़ी भेंट कर सम्मानित किया। कमर अली पूर्वोत्तर रेलवे हॉकी टीम से लंबे समय तक जुड़े थे। इस अवसर पर सतीश, संदीप सिंह, सिल्वेस्टर मिंस और सौरभ सिंह मौजूद थे।