फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने गए युवक को पीटकर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/मधुबन। थाना क्षेत्र के कटघरा महलू में शुक्रवार सुबह एक युवक घायलावस्था में मिला। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस को उसकी शिनाख्त के बाद घटना की जांच में पता चला कि वह प्रेमिका से मिलने गोरखपुर के बड़हलगंज गया था। जहां उसे युवती के परिवारीजनों ने पीटा और उसे मृत समझकर यहां फेंककर फरार हो गए।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के कटघरा महलू गांव के पास शुक्रवार सुबह एक युवक गंभीर रूप से घायलावस्था में मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर मंडाव ले गई। वहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में युवक की मौत हो गई। पुलिस के प्रयास से पता चला कि युवक रामपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव निवासी आकाश यादव (21) है। वह पॉलीटेक्निक का छात्र था। उसके पड़ोसी गांव की युवती से संबंध थे। इसकी जानकारी होने पर युवती को परिवार के लोगों ने गोरखपुर जिले के बड़हलगंज में उसके मौसा के घर पहुंचा दिया।
पुलिस ने बताया कि युवती ने बृहस्पतिवार को फोनकर युवक को बड़हलगंज मिलने के लिए बुलाया था। इसकी जानकारी युवती के परिवार और मौसा को हुई। जिस पर उन्होंने युवक की बुरी तरह पीटा। बाद में उसे मृत समझकर मधुबन क्षेत्र के कटघरा महलू गांव के पास फेंककर फरार हो गए। सीओ राजकुमार सिंह ने बताया कि जांच में पूरी वारदात स्पष्ट हो गई है। मामले की रिपोर्ट बड़हलगंज कोतवाली में दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें