फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नदेसर पुलिस चौकी सड़क पर खींची जाएगी लाइन, अंदर खड़े होंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल के सबसे बड़े मोटर पार्ट्स बाजार नदेसर के व्यापारियों के साथ मंगलवार को पुलिस उपायुक्त प्रमोद कुमार ने नदेसर पुलिस चौकी पर बैठक की। सुगम व सरल यातायात की समस्याओं और सुझाव पर डीसीपी ने व्यापारियों के साथ मंथन किया। नदेसर पुलिस चौकी की 40 फीट सड़क पर छह से आठ फीट की पट्टी खींचे जाने की व्यापारियों ने मांग की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने डीसीपी को बताया कि नदेसर पानी टंकी रोड के सामने पोखरे के पास झुग्गी झोपड़ी लगाकर रहने वालों से यातायात बाधित होता है। दुर्घटनाएं भी होती हैं। बस्ती हटाकर यातायात सुगम बनाया जाए। अंधरापुल से नदेसर को आने वाले पुल के कॉर्नर पर ढलान को सुव्यवस्थित बनाने पर जोर दिया। यू टर्न खोलने, पार्किंग और सड़क पर दोबारा मार्किंग व्यापारियों ने मांग की है।
डीसीपी वरुणा जोन प्रमोद कुमार ने कहा कि नगर निगम, पीडब्ल्यूडी के साथ बैठक के बाद अन्य कई समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि दुकान के बाहर किसी भी दशा में अतिक्रमण न हो। सड़क पर गाड़ियों को न खड़ा कराएं। सभी दुकानों में सीसी कैमरे जरूर हों। कर्मचारियों का सत्यापन जरूर कराएं। यातायात और पुलिस का सहयोग करें। सेकंड हैंड कार बाजार का संचालन करने वाले व्यापारियों से कहा कि निर्धारित पार्किंग में ही वाहनों को खड़ा कराएं। बैठक में एसीपी ट्रैफिक सोमवीर सिंह, कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा, नदेसर-घौसाबाद व्यापार समिति के अध्यक्ष सुजीत गुप्ता, शैलेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें