वाराणसी। शिवपुर थाना क्षेत्र के भोजूबीर में मंगलवार शाम सरस्वती प्रतिमा विसर्जन के दौरान रंजिश में परमानंद सोनकर और अमन सोनकर के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान छोटा बच्चा घायल हो गया। डीजे पर डांस के दौरान मारपीट से कुछ देर के लिए गिलट बाजार भोजूबीर मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। कैंट एसीपी नितिन तनेजा ने बताया कि शाम 7.30 बजे सरस्वती प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकला। गिलट बाजार से भोजूबीर होते हुए प्रतिमा अष्टभुजी माता मंदिर पोखरा के लिए जा रही थी। राजस्थानी स्वीट तिराहा से 50 मीटर आगे विसर्जन पहुंचा कि रंजिश में परमानंद सोनकर व अमन सोनकर में विवाद हो गया। मारपीट में एक छोटे बच्चे को चोटें आई है। मौके पर इकट्ठा भीड़ को समझाबुझा कर हटाया गया। फिर प्रतिमा विसर्जन के लिए आगे बढ़ी। घायल को पास के अस्पताल में लोगों की मदद से पहुंचाया गया। प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस गंतव्य स्थान तक पुलिस ने पहुंचाया। पीड़ित परमानंद सोनकर की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। संवाद