फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तेज आंधी में पेड़ की डाल गिरने से किसान की मौत, मां-बेटे सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद आई आंधी में एक किसान की मौत हो गई और मां-बेटे सहित छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी का इलाज जिला अस्पताल व ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

सहतवार थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव निवासी नकुल यादव (55) पुत्र रामचंद्र यादव अपने गेहूं के खेत में कटाई कर रहे थे। अचानक तेज आंधी आने पर वह एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। उसी पेड़ की एक बड़ी डाल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के दो पुत्र हैं, जिनकी शादी हो चुकी है।
वहीं,सदर कोतवाली के जमुआ गांव में छत का टीन शेड से मामा के गांव आए लवली 18 वर्ष निवासी सिवान का पैर जख्मी हो गया। लवली आंधी से बचने के लिए बंधे से घर की तरफ भाग रहा था, उसी सामने की छत से उड़कर टीन शेड पैर को जख्मी कर दिया। लवली वही गिर कर अचेत हो गया। परिजनों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

नरही थाना के शाहपुर बभनौली गांव में तेज आंधी के झोंके से दीवार गिरने से उसकी चपेट में आने से मां सीता देवी 43 वर्ष व बेटा हिमांशु 16 वर्ष घायल हो गया। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सुखपुरा थाना के धर्मपुरा गांव में कच्ची दीवार गिरने की चपेट में किरन देवी 45 वर्ष व पुत्र सुजीत कुमार 26 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो कर अचेत हो गए। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। बांसडीहरोड़ थाना के बभनौली गांव में पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आने से सूरज पासवान 28 वर्ष घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें