वाराणसी। सिगरा स्थित शहीद उद्यान के कायाकल्प का काम जारी है। करीब साढ़े आठ करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जा रहा है, जिसमें डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से डिजिटल लाइब्रेरी भी शामिल है। नगर आयुक्त हिंमाशु नागपाल ने बुधवार को शहीद उद्यान का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि सौंदर्यीकरण का कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए। पूरे पार्क में आधुनिक लाइटिंग और बैठने की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। ब्यूरो