शिवपुर। जटाशंकर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. के निर्देशक और खुशहाल नगर कॉलोनी बसही निवासी उदयभान सिंह ने 4 लोगों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई। मामला कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ। आरोप है कि अयोध्या धाम कॉलोनी शिवपुर निवासी एरिक वाज, संजय कुमार दास, सैफ खान और इंद्रगाल सिंह बग्गा उनके कार्यालय पहुंचे और अपनी फर्म में निवेश करने पर अधिक मुनाफा दिलाने का भरोसा दिया। एरिक वाज ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ सिक्योरिटी मार्केट का सर्टिफिकेट दिखाते हुए स्वयं को एमडी और संजय कुमार दास व सैफ खान को डायरेक्टर बताया। साथ ही संजय कुमार दास के खाते में रकम ट्रांसफर कराने को कहा। विश्वास में आकर उदयभान सिंह ने अपनी फर्म के खाते से 28 लाख रुपये संजय कुमार दास के खाते में ट्रांसफर कर दिए। तीन महीने बाद भी जब कोई रिटर्न नहीं मिला और धनराशि वापस मांगी गई तो आरोपियों ने गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी दी। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद