फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: शटडाउन लेकर फॉल्ट ठीक करने पोल पर चढ़ा संविदाकर्मी झुलस के गिरा, हाथ-पैर टूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवापुरी। कपसेठी थाना क्षेत्र के इसरवार गांव में सोमवार को एचपी गैस प्लांट का विद्युत फॉल्ट ठीक करने गए संविदा विद्युत कर्मी मनोज कुमार झुलस कर पोल से गिर गया। इस कारण उसका हाथ-पैर टूट गया। ग्रामीणों ने झुलसे विद्युत कर्मी को पहुंचाया अस्पताल स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टर ने ट्रॉमा सेंटर के लिए किया रेफर।
विज्ञापन

एसडीओ सेवापुरी सौरभ पटेरिया ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा विद्युत कर्मी मनोज कुमार निवासी रैसी रामपुर सोमवार को सुबह करीब 10:00 बजे इसरवार गांव में स्थित एचपी गैस प्लांट का विद्युत ठीक करने गया था। इस दौरान गैस प्लांट का शटडाउन लिया गया था। गलती से विद्युत कर्मी कृषि के पोल पर चढ़ गया जिसमें विद्युत प्रवाहित हो रहा था, वह करंट की चपेट में आ गया। जिससे विद्युत कर्मी झुलस कर पोल से नीचे गिर गया और उसका हाथ और पैर टूट गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल एक निजी चिकित्सालय भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर होने पर उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें