फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचाने का मौका, बीएचयू में कारगिल विजय दिवस पर लगेगा रक्तदान शिविर

विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जीवन में रक्तदान ही एक ऐसा दान है जिसका कोई मोल नहीं है और ऐसा कर किसी जरूरतमंद को जीवनदान दिया जा सकता है। अगर आप ऐसा करना चाहते हैं तो आने वाले 26 जुलाई यानि रविवार को कारगिल विजय दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगने वाले रक्तदान शिविर में भाग लेकर जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं।

विज्ञापन


बीएचयू में लगने वाले इस शिविर में आप रक्तदान के साथ ही अपना ब्लड ग्रुप भी जान सकेंगे। जिले के अस्पतालों में भर्ती दूरदराज के मरीजों के अलावा हिमोफीलिया, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के साथ ही अन्य बीमारियों के पीड़ित मरीजो को इलाज के दौरान रक्त की जरूरत पड़ती है। ऐसे लोगों को ब्लड तभी मिल सकेगा जब ब्लड बैंक में उसकी उपलब्धता रहेगी। 

कोरोना काल में तो रक्तदान की महत्व और बढ़ गया है क्योंकि इस समय ब्लड बैंकों में रक्तदान करने वालों की संख्या भी कम है। ऐसे में लोगों द्वारा स्वैच्छिक रूप से किए गए रक्तदान से इन जरूरतमंदों का इलाज संभव हो पाता है। आगामी 26 जुलाई को सुबह 9 बजे से कारगिल विजय दिवस पर को लगने वाले शिविर में कारगिल विजय दिलाने वाले जांबाज जवानों की याद में रक्तदान कर आप ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं। 

रक्तदान का कोई और विकल्प नहीं है। स्वैच्छिक रक्तदान से ही जरूरतमंदों कि मदद की जा सकती है ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए रक्तदान शिविर में सहभागिता कर आगे बढ़-चढ़कर आगे आना चाहिए। इससे हीमोफीलिया, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के साथ गर्भवती महिलाओं, अन्य मरीजो की जान बचाई जा सकती है।

विज्ञापन

डॉ. एसके सिंह,सीएमओ,ब्लड बैंक,बीएचयू

यह भी जानना जरूरी

  • 18 से 65 वर्ष का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
  • रक्तदान के एक दिन पहले भरपूर नींद लेना जरूरी है।
  • रक्तदान का सेहत पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।
  • एक यूनिट रक्तदान कर आप चार लोगों की जान बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें