शहर में स्थित मिशनरी विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। कुछ शेष सीट पर अप्रैल में प्रवेश होंगे। वहीं, बीएचयू के अधीन संचालित सीएचएस विद्यालय में प्रवेश के लिए 20 फरवरी से आवेदन लिए जाएंगे। सीबीएसई से जुड़े व केंद्रीय विद्यालयों में अप्रैल से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। नया सत्र शुरू होने में भले ही अभी कुछ महीने बचे हों लेकिन अभिभावकों के लिए यह समय किसी परीक्षा से कम नहीं है। शहर के मिशनरी स्कूलों में सीटें लगभग भर चुकी हैं। ऐसे में जो अभिभावक समय पर फॉर्म नहीं भर पाए, उनके लिए अब बेहद कम विकल्प बचे हैं। सीएचएस में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू होगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।