सभूति उर्फ दीनदयाल ने राजातालाब पहुंचकर उप जिलाधिकारी से मुलाकात की और अपने जिंदा होने का सबूत पेश करते हुए समस्याओं के प्रति ध्यान आकृष्ट कराया। इसके साथ ही अपनी समस्या के निदान की गुहार लगाई।
तहसील परिसर राजातालाब पहुंचकर कचनार राजातालाब निवासी सभूति उर्फ दीनदयाल ने उप जिलाधिकारी से मुलाकात की। उसने अपनी समस्या उठाते हुए कहा कि मैं अभी जिंदा हूं। हमारे भाई भभूति उर्फ विभूति नारायण ने हमको मृत दिखाकर मेरी भूमि अपने नाम कर लिये है।
विज्ञापन
सभूति ने उप जिलाधिकारी से कहा कि मैं अभी जिंदा हूं गलत तरीके से सरकारी कागजात में उसकी मृत दिखाकर उसकी भूमि दूसरे को नामंतरित की गई है उसे वापस की जाए। सभूति नारायण तीन-चार दिनों से लगातार तहसील परिसर में गले में मैं जिंदा हूं कि तख्ती लगाकर आ रहा है और अधिकारियों से मिन्नतें कर रहा है। साभूति का कहना था कि वह 100 से ऊपर शिकायती पत्र दे चुका लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।