फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संस्कृत विश्वविद्यालय में जमा होने लगीं परीक्षा की कॉपियां

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री की परीक्षा खत्म होने के बाद अब देश भर में बने परीक्षा केंद्रों से कॉपियां परिसर में आने लगी हैं। मंगलवार को यूपी के 10 से अधिक जिलों के केंद्राध्यक्ष कॉपियां लेकर पहुंचे। दो दिन तक चलने वाली प्रक्रिया के अंतिम दिन बुधवार को यूपी के अन्य जिलों के अलावा दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान गुजरात की कॉपियां आएंगी। 24 अप्रैल से 4 मई तक चली परीक्षा के लिए देश भर में 346 केंद्र बनाए गए थे। 14 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि 7 मई तक कॉपियों के जमा होने के बाद मूल्यांकन की दिशा में तैयारी शुरू की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें