फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कल से 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा पखवाड़ा का होगा शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटनाओं और इनसे होने वाली मौतों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग 16 नवंबर से 30 नवंबर तक विशेष सड़क सुरक्षा पखवाड़ा आयोजित कर रहा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी मनोज प्रसाद वर्मा (प्रशासन) ने बताया कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए परिवहन, पुलिस, लोक निर्माण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आबकारी सहित कई विभाग मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन

अभियान के दौरान शासकीय कार्यालय परिसरों में बिना हेलमेट या सीटबेल्ट लगाए आने वाले कर्मियों को सार्वजनिक रूप से सचेत किया जाएगा। दोबारा ऐसा होने पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया जाएगा। विद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रवेश के समय बिना लाइसेंस और बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले विद्यार्थियों व अभिभावकों की जांच होगी। उन्हें सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। एक्सप्रेस-वे और राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने के लिए नियमित गश्त की जाएगी। संबंधित एजेंसियां और पुलिस विभाग सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
आरटीओ (प्रवर्तन) मनोज वर्मा ने बताया कि सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में युवाओं की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इसके लिए सोशल मीडिया प्रभावशाली व्यक्तियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। विभिन्न विभागों द्वारा सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली का उपयोग कर प्रतिदिन सड़क सुरक्षा का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पखवाड़े के दौरान बाइक रैली, साइकिल रैली, मैराथन, नुक्कड़ नाटक और सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें