फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएफ ने दलाली के आरोप में चार को दबोचा

Fri, 24 May 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र से बृहस्पतिवार को आरपीएफ के जवानों ने दलाली के आरोप में चार लोगों को दबोच लिया। उनके पास से दूसरे लोगों के नाम से दो-दो आरक्षित टिकट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

गिरफ्तार मच्छोदरी निवासी बबलू उर्फ मदन लाल के पास से बरेली एक्सप्रेस का वाराणसी से लखनऊ और लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का वाराणसी से मुंबई का टिकट बरामद हुआ। बेनियाबाग निवासी संदीप के पास वाराणसी से गोरखपुर, वाराणसी से लखनऊ और अरुण कुमार मौर्या के पास मुंबई से गोरखपुर, वाराणसी से नई दिल्ली का टिकट मिला। इसी तरह बेनियाबाग निवासी कल्लू के कब्जे से वाराणसी से सतना और वाराणसी से लखनऊ का टिकट बरामद हुआ। आरपीएफ इंसपेक्टर कमलेश्वर सिंह के मुताबिक पकड़े गए चारों लोग कई दिन से आरक्षित टिकट बनवाने के लिए आ रहे थे। सुबह से ही इन पर आरपीएफ के जवान निगाहें रखे हुए थे। टिकट बनवाने के बाद जैसे ही उन्होंने बाहर निकलने की कोशिश की जवानों ने दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद चारों को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें