फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें नहीं बनीं तो मुकदमा दर्ज कराएंगे व्यापारी

Thu, 23 May 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बरसात से पहले अगर खोदी गई सड़कें नहीं बनीं तो शहर के व्यापारी गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई, जल निगम, कार्यदायी संस्था के अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे। अलग-अलग थानों में तहरीर देकर हर्जाने के अलावा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष मोहन लाल सरावगी ने बुधवार को पराड़कर भवन में पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि शहर की कई सड़कें खोद कर छोड़ दी गई हैं। अगर बरसात के पहले मरम्मत नहीं हुई तो स्थिति नारकीय हो जाएगी और राहगीरों का फिसलकर चोटिल होना तय है। उन्होंने कहा कि स्पष्ट आदेश है कि 100 मीटर सड़क खोदकर पाइप लाइन बिछाने के बाद ही आगे खोदाई होनी चाहिए। लेकिन, जिम्मेदार अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जिन क्षेत्रों में सड़कें खोदकर छोड़ दी गई हैं वहां के व्यापारियों का कारोबार घटकर चौथाई रह गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार पाइप के ज्वाइंट भी नहीं जोड़ रहे हैं। बगैर ज्वाइंट जोड़े ही दूरी के हिसाब से ठेके की 75 फीसदी राशि का भुगतान करा लेना ही उनका लक्ष्य होता है। उनका कहना था कि गुरुधाम से जलसंस्थान के बीच 15 ज्वाइंट बगैर जोड़े ही पाइप लाइन ढक दी गई है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी को भी दी गई है। उन्होंने इन विभागों के अभियंताओं की संपत्ति की जांच की भी मांग की। इस दौरान प्रमोद अग्रहरि, रमेश निरंकारी, ऋषि केशरी, सत्यनारायण गोयनका भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें