फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटखा बिकता रहा, छापे की पूरी की गई औपचारिकता

Fri, 05 Apr 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। प्रतिबंध के बावजूद शहर में पान की दुकानों में खुलेआम गुटखे की बिक्री का सिलसिला जारी है। उधर, खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने गुरुवार को बुलानाला, नीचीबाग, चौक, कचौड़ी गली व कचहरी परिसर के अंदर व बाहर पान की 59 दुकानों की जांच की। इनमें से बुलानाला, नीचीबाग व चौक स्थित दुकानों से गुटखे के 950 पाउच मिले। इन गुटखों को जब्त कर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

प्लान बनाने के नाम पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन के अधिकारी छापे की कार्रवाई के लिए अपराह्न ढाई बजे तक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालय पर ही बैठे रहे। इस बीच अधिकारियों ने कब कचहरी के अंदर व बाहर स्थित पान के दुकानों की जांच की, इसका पता ही नहीं चला। बाद में अधिकारियों ने बताया कि यहां जांच में एक भी जगह गुटखे नहीं मिले। इसके बाद अधिकारी एसीएम द्वितीय श्रीप्र्रकाश के नेतृत्व में बुलानाला की तरफ निकले। यहां सड़क किनारे तीन दुकानों की जांच की गई। इस दौरान करीब सौ पाउच मिले। इसके बाद अधिकारियों ने नीचीबाग में पांच-छह दुकानों की जांच की। इन दुकानों से भी करीब डेढ़ सौ पाउच मिले। इसके बाद अधिकारियों ने चौक थाने के पास सड़क किनारे स्थित तीन दुकानों की जांच की। यहां भी करीब सौ पाउच मिले। अधिकारियों की टीम जब कचौड़ी गली पहुंची तो वहां से करीब 600 पाउच मिले। अभिहीत अधिकारी अशोक शर्मा ने दावा किया कि गुरुवार को 59 दुकानों की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें