फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पचास लोगों ने नहीं पिलाई बच्चों को पोलियो की खुराक

Mon, 04 Mar 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बजरडीहा के अंबा और सोनबरसा में करीब 50 लोगों द्वारा अपने बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाने से मना कर देने से अभियान से जुड़े लोग बेचैन हो उठे हैं। उन्होंने रेवड़ी तालाब के एक मदरसे में उलेमाओं से इस संबंध में बात भी की। इस दौरान तय किया गया कि सोमवार को क्षेत्र में जाकर लोगों को दवा से होने वाले फायदे और पोलियो से होने वाले नुकसान से अवगत कराते हुए एक बार फिर बच्चों को खुराक पिलाने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन

बजरडीहा के अंबा और सोनबरसा मुहल्ले में करीब 50 लोगों ने न सिर्फ दवा पिलाने से मना कर दिया बल्कि उन्होंने टीम को बरेली शरीफ से जारी उक्त फतवा भी दिखाया जिसमें वैक्सीन के कई नुकसान बताए गए हैं। इसकी जानकारी मिलने पर डिप्टी सीएमओ आरपी तिवारी, जिला मलेरिया अधिकारी एमए खान, जिला समन्वयक मनोज सिंह और जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने रेवड़ी तालाब स्थित मदरसा हमीदिया रिजविया में मौलाना यामीन, मौलाना आलम और वहीदुल्लाह खां सईदी के साथ बैठक कर इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया। तय हुआ कि सोमवार को फिर वहां जाकर दवा पिलाने की अपील की जाएगी। पंफ्लेट बंटवाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उधर, बरेली शरीफ के सुब्हानी मियां ने अपनी अपील में कहा है कि पल्स पोलियो प्रोग्राम काफी कामयाब हुआ है। लिहाजा सभी लोग अपने पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें