फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनिंदा विश्व धरोहरों को देख चकित हुए लोग

Wed, 13 Feb 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। सारनाथ स्थित पुरातात्विक संग्रहालय की गैलरी मंगलवार को कुछ अलग ही अंदाज में सजी नजर आई। किसी दीवार पर रंगीन तो किसी पर श्याम-श्वेत छायाचित्रों में कैद चुनिंदा विश्व धरोहरें लोगों के आकर्षण का केंद्र बन रही हैं।
विज्ञापन

गैलरी में इन खास छायाचित्रों का प्रदर्शन सारनाथ संग्रहालय के डेढ़ सौ वर्ष पूरे होने के अवसर पर किया गया है। विश्व धरोहरों की सूची में अब तक 962 साइट दर्ज हैं। इन धरोहरों में से 745 सांस्कृतिक, 188 प्राकृतिक और 29 दोनों के आधार पर सूची में शामिल किए गए हैं। इन धरोहरों में से भारत के सांस्कृतिक स्थलों अजंता-एलोरा, आगरा फोर्ट, ताजमहल, कोणार्क, खजुराहो, गोवा, फतेहपुर सीकरी, जंतरमंतर, लालकिला की छवियां और प्राकृतिक स्थल के रूप में काजीरंगा नेशनल पार्क, सुंदर वन, कोलारेनबो नेशनल पार्क के छायाचित्र आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। छायाचित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन आर्कोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया के अपर महानिदेशक बीआर मणि ने किया। 29 छायाचित्रों की प्रदर्शनी एक सप्ताह तक लगी रहेगी। मौके पर अजय श्रीवास्तव, मनोज सक्सेना, पीके त्रिपाठी, बीएस झा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें