फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब मिशन काशी से होगा शहर का विकास

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर के सुनियोजित और चतुर्दिक विकास के लिए मेयर रामगोपाल मोहले ने मिशन काशी के नाम से मुहिम शुरू की है। इसके तहत, मिशन को चार वर्गों में बांटकर विकास कार्य कराए जाएंगे। सभी कार्य पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर होंगे। मिशन काशी के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकारी योजनाओं की मदद ली जाएगी। साथ ही गैर सरकारी, अप्रवासी भारतीयों, निजी और विदेशी एजेंसियों का भी सहयोग लिया जाएगा। तीन महीने में विस्तृत कार्ययोजना बन जाएगी और मई से इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

रामकटोरा स्थित एक रेस्टोरेंट में मेयर ने पत्रकारों से बताया कि 20 जुलाई को शपथ ग्रहण के बाद शहर को 100 दिन में गड्ढामुक्त करने, सफाई और प्रकाश व्यवस्था करने सहित तीन वायदे किए गए थे। जेेएनएनयूआरएम के तहत सीवर, ड्रेनेज और जलापूर्ति के कार्य अभी जारी रहने से शहर को गड्ढामुक्त करने का वायदा पूरा नहीं हो पाया है। शहर को जगमग करने और सफाई व्यवस्था में 50 प्रतिशत तक सफलता मिलने का उन्होंने दावा किया। नौ जनवरी को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान विकास कार्यों के संबंध में हुई बातचीत के संबंध में भी जानकारी दी।

मिशन काशी में इन बिंदुओं पर होंगे कार्य
आधारभूत ढांचे का विकास : सड़कों की स्थिति में सुधार और चौड़ीकरण, जल जमाव की समस्या के निराकरण, सीवरेज सिस्टम में सुधार, पीने के शुद्ध पानी की उपलब्धता, पथ प्रकाश, पार्किगिं की व्यवस्था, स्वास्थ्य केंद्रों की कार्यप्रणाली में सुुधार, सार्वजनिक पुस्तकालयों के संचालन की समुचित व्यवस्था कार्ययोजना में शामिल की जाएगी।
विज्ञापन

आर्थिक ढांचे का विकास : पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुविधाएं विकसित करने, अंतरराष्ट्रीय स्तर का टूर एंड ट्रेवेल्स सम्मेलन आयोजित करने, टूरिज्म शिक्षण संस्थान खोलने के अलावा परंपरागत उद्योग सिल्क, साड़ी, लकड़ी के खिलौने बनाने आदि से संबंधित कार्यों को बढ़ावा देकर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने संबंधी प्रस्ताव होंगे।
हेरिटेज स्थलों के संरक्षण और विकास : काशी की विरासत के प्रति लोगों में लगाव पैदा करने, जानकारी उपलब्ध कराने के उपाय, घाटों की सफाई और मरम्मत, धरोहरों के आसपास के क्षेत्रों और मार्गों की विशेष सफाई, प्रकाश व्यवस्था संबंधी योजनाएं प्रस्तावित करने की तैयारी है।
पर्यावरण : शहर की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने, पौधरोपण, पार्कों के पुनरोद्धार और सुंदरीकरण, कूड़े के निस्तारण, रेन वाटर हार्वेस्ंिटग की व्यवस्था कर भूमिगत जलस्तर में सुधार, तालाबों और कुंडों को अतिक्रमणमुक्त कराकर सफाई और संरक्षण, शहर को पालीथिन मुक्त करने की योजनाएं प्रस्तावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें