फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यापीठ की सेमेस्टर परीक्षाओं के केंद्र निर्धारित

Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में विधि, बीबीए, बीसीए प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर की 30 जनवरी से होने वाली परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित कर दिया गया है। कुल 33 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से चार-महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, जगतपुर पीजी कालेज, महाराजा बलवंत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय तथा हरिश्चंद्र पीजी कालेज को स्वकेंद्र की सुविधा दी गई है। परीक्षा 12 फरवरी तक सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और अपराह्न दो से शाम पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार धीरेंद्र महिला पीजी कालेज, स्कूल आफ मैनेजमेंट साइंसेज, इंस्टीट्यूट आफ कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नालाजी, सनबीम कालेज फार वुमेन का केंद्र जगतपुर पीजी कालेज, आरएस बनारस ला कालेज व राष्ट्रवीर निहालारति कालेज आफ कामर्स एंड मैनेजमेंट का केंद्र स्कूल आफ मैनेजमेंट साइंसेज, सुधाकर महिला विधि महाविद्यालय व राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी का केंद्र डा. घनश्याम सिंह पीजी कालेज, जीवनदीप महाविद्यालय, गौरव महाविद्यालय, आशा महाविद्यालय, राज स्कूल आफ मैनेजमेंट साइंसेज व डा. घनश्याम सिंह पीजी कालेज का केंद्र राजर्षि स्कूल आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नालाजी में बनाया गया है। एमपी इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर एप्लीकेशन के विद्यार्थी सुधा देवी महाविद्यालय पचरांव में परीक्षा देंगे। चंदौली के मां खंडवारी विधि महाविद्यालय व राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय का परीक्षा केंद्र विक्रम सिंह कन्या महाविद्यालय मुगलसराय, भदोही के रामदेव पीजी कालेज, श्रीमती कांति ला कालेज व ओम उच्च शिक्षा संस्थान का केंद्र काशी नरेश पीजी कालेज ज्ञानपुर, मिर्जापुर के पुष्पा विधि महाविद्यालय का केंद्र राम ललित सिंह महाविद्यालय कैलहट चुनार, पंडित महावीर प्रसाद त्रिपाठी महाविद्यालय, घनश्याम बिनानी एकेडमिक एंड मैनेजमेंट साइंसेज व मथुरा कालेज आफ ला पुरजागीर की परीक्षा केबी पीजी कालेज मिर्जापुर में होगी। मिर्जापुर के एसएसपीपीडी पीजी कालेज की परीक्षाएं कृषक पीजी कालेज राजगढ़ मिर्जापुर में होंगी। सोनभद्र के अवधूत भगवान राम पीजी कालेज की महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर व संत कीनाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राजकीय महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज, बलिया के श्री नरहेजी विधि महाविद्यालय की बजरंग पीजी कालेज सिकंदरपुर तथा हरिशंकर विधि महाविद्यालय चितबड़ागांव की परीक्षा मुरली मनोहर टाउन डिग्री कालेज बलिया में होगी।

चार का परिचय पत्र जब्त
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में महिला हास्टल के पास क्रिकेट खेल रहे पत्रकारिता विभाग के चार छात्रों का परिचय पत्र प्राक्टोरियल बोर्ड ने जब्त कर लिया। एडिशनल प्राक्टर प्रो. श्रीनिवास ओझा के नेतृत्व में परिसर में चेकिंग की जा रही थी तभी मैदान के पास छात्र खेलते मिले। उनके शोर शराबे से कक्षा में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। इस पर उनके परिचय पत्र जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन


दस छात्र परिसर से बाहर किए गए
वाराणसी। यूपी कालेज में गुरुवार को भी जींस तथा मोबाइल के खिलाफ अभियान चलाया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से चले अभियान में दस से अधिक छात्रों को परिसर से बाहर किया गया जो या तो जींस पहनकर आए थे या फिर मोबाइल लेकर पहुंचे थे। प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें