वाराणसी/रामनगर। भाजपा और आरएसएस के प्रति केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे के आपत्तिजनक बयान पर भड़के भाजपाइयों ने रविवार को रामनगर के अयोध्या मैदान के पास कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का पुतला फूंका। गृहमंत्री को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने की भी मांग की।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के उस बयान की निंदा की जिसमें उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर भगवा आतंक कैंप चलाने की बात कही है। कहा कि उनका यह बयान कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति को प्रदर्शित करता है। इसके लिए गृहमंत्री को माफी मांगते हुए अपना बयान वापस लेना चाहिए। इस मौके पर संतोष द्विवेदी एडवोकेट, राकेश मिश्र, अनुपम गुप्ता, सृजन, कुलदीप वर्मा, जय सिंह, अनिल गुप्ता, डा. प्रीतम पांडेय, महेश पटेल, रामनरेश सोनकर, त्रिशाल पाठक, कामरान सिद्दीकी, सोनी मिर्जा, विवेक यादव, छोटूपाल आदि मौजूद थे।
भाजपा चेतगंज मंडल की गौड़ धर्मशाला लहंगपुरा में हुई बैठक में गृहमंत्री के बयान की आलोचना की गई। वक्ताओं ने कहा कि गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय सैनिक का सिर काटे को लेकर उठे आक्रोश से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस तरह का बयान दिया है। वक्ताओं ने गृहमंत्री से माफी मांगने की मांग की। इस मौके पर ओमप्रकाश शास्त्री, संजय कुमार गौड़, बांकेलाल, राजू, दिनेश, अनिल, दुर्गाशंकर, संदीप सिंह, निर्मल, धर्मेंद्र, दशरथ गुप्ता, अमरेश, अभिषेक आदि मौजूद थे।
भाजपा मजदूर महासंघ श्रम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गोदौलिया स्थित गीता मंदिर के पास गृहमंत्री का पुतला फूंका। इसका नेतृत्व महानगर अध्यक्ष अनूप जायसवाल ने किया। इस दौरान वक्ताओं ने महंगाई और देश पर विरोधी ताकतों के हमले से ध्यान हटाने के लिए गृहमंत्री ने ऐसा बयान दिया। इस मौके पर अनुराग, अजीत मिश्र, कुलदीप, मनीष चौरसिया, बाबूलाल, अवधेश, पवन चौरसिया आदि मौजूद थे।
उधर, नगर निगम के पार्षद ओमप्रकाश चौरसिया ने गृहमंत्री के बयान की निंदा की है। उन्होंने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार से लोगों का ध्यान हटाने के लिए इस तरह का बयान दिया गया है। उनके बयान से सीमा पर जान गंवाने वाले सैनिकों की शहादत का अपमान हुआ है। इस बयान पर गृहमंत्री से इस्तीफा ले लेनी चाहिए।