फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत विवि में 27 मेधावियों को मिलेगा गोल्ड मेडल

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 27 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियों में तेजी आ गई है। मुख्य भवन के सामने विशाल पंडाल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। रंग रोगन का काम भी अंतिम दौर में है। गोल्ड मेडल पाने वाले छात्रों की सूची तैयार कर ली गई है। शनिवार से 2012 की विभिन्न परीक्षाओं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वालों को उपाधि और दीक्षांत परिधान वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन

श्रमण विद्या संकाय के बौद्ध कक्ष हाल से दीक्षांत परिधान 26 नवंबर तक कार्यालयीय समय में वितरित किया जाएगा। 27 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे से दस बजे तक परिधान वितरित किया जाएगा। इसके लिए छात्रों को 500 रुपये जमा करने होंगे। परिधान जमा करने पर छात्रों को 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। परिधान वापसी का काम बौद्ध कक्ष से ही संपन्न होगा।
मुख्य भवन के र्बाइं ओर मैदान में पंडाल बनाया जा रहा है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय के एनसीसी कैडेटों को भी जिम्मेदारी सौंप दी गई। वीआईपी गेट से लेकर अधिकारी गेट पर उनकी ड्यूटी लगाई गई है। चीफ प्राक्टर की टीम ने सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दीक्षांत स्थल का जायजा लिया। दीक्षांत समारोह की पूर्व संध्या पर विद्यार्थियों द्वारा संगीत कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, इसकी तैयारी भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें