फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वलीउल्लाह का मुकदमा हटाने का विरोध

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। संकट मोचन ब्लास्ट के आरोपी वलीउल्लाह और शमीम का मुकदमा वापस लेने के प्रस्ताव के विरोध में हिंदू युवा वाहिनी के सदस्यों ने जिला मुख्यालय पर धरना दिया। धरना शुरू होते ही बाला साहब ठाकरे को श्रद्धांजलि दी गई। धरना सभा में कार्यकर्ताओं ने आतंकियों को छूट देने की प्रदेश सरकार की मंशा के विरोध में आवाज बुलंद की। बाद में तीन सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष पांडेय, अध्यक्ष अंबरीश सिंह भोला, संयोजक आनंद गोस्वामी, प्रशांत दूबे, शिवदत्त पांडेय, शशांक कश्यप, किशन खरवार, बाबू शर्मा, राकेश सोनकर आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें