फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब खाना पकाते समय नहीं लगेगी गर्मी

Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। मकबूल आलम रोड स्थित हैप्पी होम इंग्लिश स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की जिला स्तरीय प्रोजेक्ट एवं माडल प्रदर्शनी आयोजित की गई। कमलापति गर्ल्स स्कूल की नेहा यादव, अकलीमा, गजला ने गैस चूल्हे का ऐसा मॉडल पेश किया, जिसमें वाटर कूलर स्थापित है। गर्मी के दिनों में खाना बनाते समय महिलाओं को यह वाटर कूलर ढंडी हवा से राहत देगा।
विज्ञापन

यहीं की छात्रा मीरा, रानी, रिंकी एवं सीमा ने सौर ऊर्जा से पानी को गर्म करने की विधि युक्त मॉडल दर्शाया। अग्रसेन कन्या इंटर कालेज की छात्रा अलमास फातिमा, तान्या जैन, दिव्या यादव ने अनावश्यक बिजली खर्च न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया। आर्य महिला इंटर कालेज की छात्राओं ने सेव इनर्जी, सेव इनवायरमेंट पर आधारित माडल बनाया था। श्रेया चौहान, श्रेष्ठा वर्मा, श्रद्धा मौर्या, सृष्टि राय एवं दिव्या चौरसिया ने इस माडल से पर्यावरण को संरक्षित करने और प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया। सीनियर वर्ग में अपर्णा द्विवेदी, आकाश मौर्य, श्रेया सिंह चौहान, सुरभि शर्मा और जूनियर वर्ग में प्रेरणा एवं आयुषि को सर्वश्रेष्ठ मॉडल के लिए चुना गया है। वहीं, प्रतीक्षा सूची में सीनियर वर्ग में अंकित, श्रेया सिंह और जूनियर वर्ग में रोहित पटेल शामिल हैं। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक डा. जीपी राय ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसमें एक दर्जन से अधिक विद्यालयों की छात्राओं ने भागीदारी की। अतिथियों का स्वागत स्कूल के चेयरमैन डा. विनय कृष्ण अग्रवाल एवं प्रधानाचार्य सविता अग्रवाल ने किया। धन्यवाद संकटा प्रसाद अस्थाना ने दिया। निर्णायक मंडल में डा. संजीव सिंह, डा. सुषमा श्रीवास्तव, डा. एसपी श्रीवास्तव और श्याम नारायण पांडेय शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें