वाराणसी। जिला बास्केटबाल संघ द्वारा आयोजित 52वीं यूपी स्टेट सीनियर बास्केटबाल प्रतियोगिता का आगाज शुक्रवार को संत अतुलानंद अकादमी, होलापुर के मैदान में हुआ। पिंडरा के विधायक अजय राय ने प्रतियोगिता का उदघाटन किया। विशिष्ट अतिथि डा. अशोक राय थे। वाराणसी की टीम ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय की टीम को 58/27 अंक से हराकर शानदार शुरुआत की।
पहले दिन कुल छह मैच खेले गए। प्रतियोगिता का दूसरा मैच आरडीएसओ लखनऊ और यूपी पुलिस के बीच खेला गया। आरडीएसओ ने 55/53 अंक से यूपी पुलिस को पराजित किया। तीसरा मैच अलीगढ़ मुस्लिम विवि और मुरादाबाद के बीच हुआ। इसमें अलीगढ़ मुस्लिम विवि ने 55/15 अंक से जीत हासिल की है। चौथा मैच इलाहाबाद विवि और कानपुर जिला के बीच खेला गया है। इसमें इलाहाबाद विवि टीम 45/36 अंक से विजय हासिल की। जौनपुर और बलिया जिला टीम के बीच मैच हुआ, जिसमें जौनपुर की टीम ने 49/25 अंक से विजयी हुई। छठवां मैच गोरखपुर और बिजनौर टीम के बीच हुआ, जिसमें गोरखपुर की टीम ने 49/44 अंक से जीत हासिल की। आयोजन सचिव डा. एके सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 34 टीमें भाग ले रही हैं।