फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसियों के घर की कुंडी बंद कर हजारों की चोरी

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
सारनाथ। अशोक बिहार कालोनी फेस-टू में शनिवार की रात एक दर्जन से अधिक घरों में बाहर से कुंडी बंद कर चोरों ने लिपिक गीता सिंह के घर से हजारों का सामान पार कर दिया। चोर पकड़ न लिए जाएं, इसीलिए उन्होंने यह तरकीब निकाली। सुबह पड़ोसियों ने एक-दूसरे को मोबाइल से फोन कर अपने-अपने दरवाजे खुलवाए। चोर हास्पिटल कर्मी दानिश के घर भी हाथ मारने की फिराक में थे, लेकिन लोहे के दरवाजे ने उनके मंसूबे पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन

मूल रूप से गाजीपुर के खानपुर की रहने वाली गीता सिंह पहडि़या स्थित सहकारिता विभाग मेें कार्यरत हैं। वह अशोक बिहार कालोनी फेज (2) निवासी यास्मीन के मकान में किराये पर फ्लैट लेकर रहती हैं। एक दिन पहले वह अपने गांव गई थीं। इस बीच मौका पाकर चोर शनिवार की रात आसपास के कई घरों में बाहर से कुंडी बंद कर गीता के कमरों का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। यहां से अटैची का लॉक तोड़कर चोरों ने चेन, एक जोड़ा बाली, अंगूठी और सात हजार रुपये नगद चुरा लिया। इसके पश्चात चोरों ने लंका स्थित एक निजी चिकित्सालय में कार्यरत दानिश के घर का ताला तोड़ने का भी प्रयास किया, लेकिन वे लोहे का दरवाजा नहीं खोल सके। मोहल्ले के बबलू श्रीवास्तव, प्रदीप उपाध्याय, आरएन तिवारी, परमानंद वर्मा, अक्षय, अभय सिन्हा, भरत, प्रमोद श्रीवास्तव आदि का कहना था कि सुबह दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद मिलने पर हम सभी अवाक रह गए। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेश यादव ने मौका मुआयना किया। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें