फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीदारी की भीड़ सड़क पर, गुल हो गई बत्ती

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जिस समय धनतेरस की खरीददारी और धन्वंतरि पूजा के लिए शहर की सड़कों पर भीड़ का रेला उमड़ पड़ा, उसी दौरान विभिन्न इलाकों में बिजली ने धोखा दे दिया। सुडि़या स्थित धन्वंतरि मंदिर समेत आसपास के इलाकों में शाम को साढ़े तीन घंटे से भी ज्यादा समय तक बिजली गुल रही। इसी दौरान जिलाधिकारी और एससएसी सहित तमाम आला अफसर शांति व्यवस्था का जायजा लेने शहर में चक्रमण कर रहे थे। देहात क्षेत्र में बिजली गायब होने से क्षुब्ध ग्रामीणों ने रामेश्वर महादेव उपकेंद्र पर जमकर हंगामा और पथराव किया।
विज्ञापन

सुडि़या कूड़ाघर के पास लगा ट्रांसफार्मर शाम पांच बजे खराब हो गया। टेस्ट डिवीजन की टीम ने साढ़े तीन घंटे बाद 8:30 पर ट्रांसफार्मर दुरूस्त कर आपूर्ति बहाल की। इस दौरान भगवान धन्वंतरि के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ अंधेरे में कतार में खड़ी थी। हुकुलगंज शांति कटरा के पास का ट्रांसफार्मर दिन में खराब हो गया था। इसकी मरम्मत करने के लिए अपराह्न 01:20 बजे से शाम छह बजे तक पहडि़या और लालपुर फीडरों की आपूर्ति बंद रखी गई। कैंटोमेंट क्षेत्र में भी बार-बार बिजली आती-जाती रही। धनतेरस में बाजार की सजावट के चलते कई इलाकों में ट्रिपिंग की भी समस्या आई।
सेवापुरी संवाददाता के मुताबिक रामेश्वर फीडर की ट्राली शाम को खराब होने के कारण आपूर्ति ठप हो गई। इससे गुस्साए दर्जनों गांवों के लोग 6.30 बजे उपकेंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने फीडरों का बंद कराते हुए कर्मचारियों से मारपीट की और उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया। इस बीच ग्रामीणों ने पथराव भी किया। अवर अभियंता लालता प्रसाद ने समझाने की कोशिश की लेकिन ग्रामीणों का कहना था कि उनके फीडर के साथ हमेशा भेदभाव किया जाता है। बाद में एसडीओ चंद्र बिंदु प्रकाश ने लाइनमैनों को भेज कर ट्राली ठीक कराई। रात नौ बजे आपूर्ति सामान्य होने के बाद ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें