फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समारोह में उठी केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देेने की मांग

Tue, 04 Sep 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पंडित कमलापति त्रिपाठी जयंती समारोह में संस्कृत विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग उठाई गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए अथक प्रयास करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

प्रो. चंद्रकला पाडिया, प्रो.सतीश राय आदि ने कमलापति के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। राजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि कमलापति ने आजीवन कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए काम किया। युवा कांग्रेस के पूर्वी इकाई के अध्यक्ष मकसूद खां ने काशी की दुर्दशा का जिक्र किया। मणिशंकर पांडेय ने संस्कृत विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिलाने की मांग इस मंच से उठाने का सुझाव दिया। विधायक ललितेशपति त्रिपाठी ने काशी की दुर्दशा की चर्चा की। कहा कि जिस तरह से गांवों में विकास के लिए ग्राम विकास अधिकारी नियुक्त होते हैं, उसी तरह से शहर में भी विशेष कैडर का अधिकारी तैनात होना चाहिए। उन्होंने विधायक अजय राय के साथ इस मसले को विधानसभा में उठाने का आश्वासन भी दिया। विधायक अजय राय ने सीवर, सड़क, पानी आदि की समस्या के निराकरण के लिए वाराणसी सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत बनाने पर बल दिया। समारोह के दौरान बीएचयू की राष्ट्रीय छात्र संगठन इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय के कुलपति डा.लालजी सिंह को छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर ज्ञापन भी दिया। समारोह में विजय शंकर पांडेय, प्रजानाथ शर्मा, रूबी प्रसाद, रेखा शर्मा, विजय शंकर मेहता, बैजनाथ सिंह, भूपेंद्र सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें