फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट पर लगेगी लगेज स्कैनर मशीन

Tue, 04 Sep 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन का कायाकल्प होगा। यहां न सिर्फ सीसीटीवी कैमरों का जाल बिछेगा बल्कि लगेज स्कैनर मशीनें भी लगाई जाएंगी। यही नहीं, स्टेशन की रिमाडलिंग की जाएगी ताकि ट्रेन किसी भी प्लेटफार्म से आ-जा सके। यह जानकारी एजीएम वीके गुप्ता ने दी।
विज्ञापन

कैंट स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, आरक्षण केंद्र आदि का निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि अक्तूबर से वाराणसी और लखनऊ के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलाई जाएंगी। पहले मालगाड़ी चलाकर लाइन को टेस्ट किया जाएगा। जहां तक आरक्षण केंद्र की बात है तो यहां काउंटर पर ट्रेनों का ऑनलाइन डिस्प्ले बोर्ड लगेगा ताकि यात्रियों को पता चल सके कि किस ट्रेन में कितनी सीटें खाली हैं। जल्द ही यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि इस वर्ष ट्रेनों का संचालन अच्छा रहा। शिकायतों में भी कमी आई है, लेकिन अभी और सुधार की जरूरत है। यात्रियों को सही कीमत पर सामान मिले, इसके लिए ट्रेनों की आकस्मिक जांच कराई जा रही है। जहां तक रही प्लेटफार्म के शेड की रिपेयरिंग की बात तो वह भी जल्द करा दी जाएगी। पत्रकार वार्ता में डीआरएम जगदीश राय, सीनियर डीसीएम एके श्रीवास्तव, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आमोद गुप्ता भी मौजूद थे। वैसे सोमवार को कैंट स्टेशन का नजारा बदला-बदला दिखा। एजीएम के निरीक्षण के मद्देनजर स्टेशन परिसर की विशेष तौर पर सफाई की गई थी। चारों तरफ चूने का छिड़काव किया गया था। इसके बाद भी पार्सल घर के आसपास गंदगी देख उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें