फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल पर जानें बीएचयू का रिजल्ट

Fri, 01 Jun 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बीएचयू के विभिन्न कोर्स में प्रवेश के लिए परीक्षा देने वाले छात्र अपना रिजल्ट मोबाइल पर भी जान सकते हैं। इसके लिए बीएचयू प्रशासन ने व्यवस्था कर दी है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। दो जून से परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन

बीएचयू में 18 मई से प्रवेश परीक्षा शुरू हुई है, जो छह जून तक चलेगी। 125 कोर्स के लिए इस बार एक लाख 90 हजार छात्राें ने परीक्षा दी है। सबसे अधिक बीएससी मैथ में 32 हजार परीक्षार्थी हैं। परीक्षा नियंत्रण सेल के अधिकारियों के अनुसार, 18 मई को हुई बी म्युजिक, बीएफए के परिणाम दो जून को घोषित किए जा सकते हैं। 20 जून तक सभी कोर्स के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। परिणाम जानने के लिए छात्र मोबाइल पर एसएमएस भेज सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थी कैपिटल अक्षर में बीएचयूईडी एपेस अपना रौल नंबर लिखें और 54242 पर भेज दें। परिणाम जानने के लिए वेबसाइट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए उन्हें इंडिया रिजल्ट डाट काम, यूपी एजूकेशन डाट काम या डब्लूडब्लूडब्लू डाट एक्जाम ईटीसी डाट काम/यूनिवर्सिटी डाट पीएचपी? यूएनआईयू-64 पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें