फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचन आयुक्त आज करेंगे समीक्षा

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी (ब्यूरो)। राज्य निर्वाचन आयुक्त एसके अग्रवाल सोमवार को वाराणसी एवं मिर्जापुर मंडल की निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। श्री अग्रवाल रविवार को वाराणसी पहुंच चुके हैं। समीक्षा बैठक 11-01 बजे तक मंडलायुक्त कार्यालय के अनुश्रवण कक्ष में होगी, जिसमें दोनों मंडलों के जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी भाग लेंगे। इसके बाद निर्वाचन आयुक्त अपराह्न एक-दो बजे तक दोनों मंडल के पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। तीन-चार बजे तक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद 4.30 बजे वे पत्रकारों से बातचीत करेंगे। इसके बाद निर्वाचन आयुक्त सायं 5.30 बजे सड़क मार्ग से इलाहाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें