फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साध्वी पूर्णांबा के तप को नारी शक्ति का पुरजोर समर्थन

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जलत्याग तपस्या कर रही साध्वी पूर्णांबा के आंदोलन को नारी शक्ति का पुरजोर समर्थन मिलने लगा है। शुक्रवार को ग्लोरियस एकेडमी की छात्राओं ने उनकी तपस्या को बल प्रदान करने के लिए ईश वंदना की। तपस्थल पर दिनभर महिलाओं का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन

रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलुआ घाट पर जिला मंत्री नंदलाल चौहान की अगुवाई में धरना दिया। वक्ताओं ने गंगा की निर्मलता के लिए ठोस कदम नहीं उठाए जाने पर चिंता व्यक्त की। श्री काशी गंगोत्सव मंडल में शाम को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि गंगा के मौलिक स्वरूप से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। इस बैठक में माधव जनार्दन रटारे, गणेश नारायण पालंदे, रामचंद्र म्हैसकर, मरकंद म्हैसकर, नारायण भागतव आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें