फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानक का पालन नहीं कर रहे डायग्नोस्टिक सेंटर

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। शहर में अवैध तरीके से कई डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित हो रहे हैं। तमाम बंदिशों के बाद भी न तो इनके यहां मानक का पालन किया जा रहा है और न ही कोई कार्रवाई हो रही है। इसका खुलासा हुआ है स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी में। यही नहीं, टीम को शहर में एक ऐसा भी सेंटर मिला जो कागज पर तो बंद हो चुका है, मगर हकीकत में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को शहर के कई डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारा। इनमें गोदौलिया स्थित निदान क्रेंद, गिरजाघर स्थित भार्गव एक्सरे केंद्र, लक्ष्मी कुंड स्थित आनंद एक्सरे और लंका स्थित आदित्य डायग्नोस्टिक सेंटर शामिल है। इनमें डीएम के आदेश पर पिछले माह जिन दो केंद्रों को बंद करा दिया गया उनमें आदित्य डायग्नोस्टिक सेंटर मौके पर चलता पाया गया। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. पीएन रावत ने संचालक को चेतावनी दी और कार्रवाई के लिए डीएम को पत्र लिखा है। डा. रावत के अनुसार सेंटर में अल्ट्रासाउंड मशीन एवं उपकरण पाए गए। जब इस बाबत संचालक से पूछताछ की गई तो उसका कहना था कि रविन्द्रपुरी में एक अन्य डायग्नोटिक सेंटर है, ये उपकरण वहां से लाए गए हैं। जब उन्होंने संचालक से पूछा कि इसकी सूचना क्यों नहीं डीएम और सीएमओ को दी गई तो वह इस सवाल का जवाब नहीं दे सका। छापेमार टीम को गिरजाघर स्थित भार्गव एक्सरे सेंटर पर लिंग परीक्षण न कराए जाने संबंधित बोर्ड नहीं मिला। साथ ही रिकार्ड का रखरखाव सही नहीं मिलने पर केंद्र संचालक को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें