फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरों से कायल करने आ रही अदिति

Wed, 10 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। धूम-3, मेरे ब्रदर की दुल्हन जैसी फिल्मों में गायकी पहचान बना चुकी गायिका अदिति सिंह शर्मा काशी में सुरों का जादू बिखरने और सबको कायल करने आ रही हैं। वे यहां 13 दिसंबर की शाम रोहनिया स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल के विशाल मुक्तांगन में आयोजित लाइव कं सर्ट में अपनी गायकी पेश करेंगी। रेडियो चैनल 93.5 रेड एफएम के इस कार्यक्रम में अमर उजाला भी प्रिंट पार्टनर है।
विज्ञापन

फिल्म ‘देव डी’ से बतौर पार्श्वगायिका बॉलीवुड में कदम रखने वाली अदिति ने एक साल के भीतर ही नो वन किल्ड जेसिका, गेम और लव का द इंड फिल्मों में गायन करके खूब वाहवाही लूटी और वर्ष 2011 में मेरे ब्रदर की दुल्हन फिल्म में इनका गाना ‘छूमंतर’ से उन्होंने ख्याति की बुलंदियां छू लीं। वाराणसी में लाइव कंसर्ट में वह गायकी तो प्रस्तुत करेंगी ही, काशी के संगीत रसिकों से सीधा संवाद भी करेंगी। कार्यक्रम के दौरान हंसने, गुदगुदाने के लिए रेड एफएम की आरजे शालिनी, विशाल भी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में प्रवेश पास के जरिए ही होगा और पास रेडियो पर प्रतियोगिता माध्यम से वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें