फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी के खाते से निकाले बीस हजार

Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर। एटीएम से पैसे निकालने में मदद के नाम पर एक उचक्के ने लोहिया गांव शिवदशा के ग्राम पंचायत अधिकारी भागवत प्रसाद के खाते से बीस हजार रुपये निकाल लिया। घटना शनिवार शाम की है। पीडि़त ने रविवार को थाने में शिकायत की लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।
विज्ञापन

मुनारी गांव निवासी भागवत प्रसाद शनिवार की शाम पैसे निकालने के लिए चौबेपुर बाजार स्थित ओरियंटल बैंक आफ कामर्स के एटीएम बूथ पर गए। एटीएम से पैसे न निकलने की स्थिति में पीछे से आए एक युवक ने सहायता नाम पर उनके एटीएम कार्ड का कोड पूछ लिया। युवक ने उनके सामने ही अपने एटीएम कार्ड से दस हजार रुपये निकाले। उसके जाने के बाद ग्राम पंचायत अधिकारी भागवत प्रसाद दो हजार रुपये निकाल कर घर पहुंचे। इसी बीच उनके मोबाइल पर बीस हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। रविवार को वह थाने पहुंचे तो पुलिस ने केस दर्ज करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें