फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी को ‘हृदय’ से संवारने आ रहे मोदी

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
पुष्पेन्द्र कुमार त्रिपाठी
विज्ञापन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार के दौरे में काशी को ‘हृदय’ से संवारने की केंद्र सरकार की मुहिम की शुरुआत करेंगे। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय के हेरिटेज सिटीज के निदेशक ने वाराणसी के नगर आयुक्त से कहा है कि आम बजट में केंद्र सरकार ने हेरिटेज सिटी डेवलेपमेंट एंड ऑग्मेंटशन योजना (एचआरआईडीएवाई) की घोषणा की थी। इसकी शुरुआत आगामी 25 दिसंबर को की जाएगी। इसके तहत काशी की ऐतिहासिक व पुरातात्विक महत्व की धरोहरों, कला और संस्कृति का संरक्षण व संवर्धन किया जाना है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर को अपने संसदीय क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाने आने वाले हैं। बीते सात और आठ नवंबर के दौरे में प्रधानमंत्री ने काशी के प्रबुद्धजनों से संवाद कर यहां के विकास का खाका खींचा था। माना जा रहा है कि इस बार के दौरे में पीएम काशी को कुछ बड़ी सौगातें दे सकते हैं। इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय भी खासी तैयारियां कर रहा है। हेरिटेज सिटीज के निदेशक शैलेंद्र विक्रम सिंह ने नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी से ‘हृदय’ के संबंध में डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) जल्द भेजने के लिए कहा है। इसके तहत काशी के घाटों, कुंडों और हेरिटेज स्थलोें के पास सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, पेयजल, सफाई, कचरा प्रबंधन, प्रकाश, सुगम यातायात व्यवस्था और बिजली सहित अन्य प्रकार के तार भूमिगत हैं या नहीं, इससे संबंधित जानकारियां देनी थीं। इस संबंध में नगर आयुक्त उमाकांत त्रिपाठी ने बताया कि हेरिटेज सिटीज के निदेशक द्वारा ‘हृदय’ योजना को लेकर काशी के संबंध में मांगी गई जानकारियां उपलब्ध करा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें