फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान पर कब्जे को लेकर मारपीट, केस दर्ज

Thu, 13 Nov 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। जैतपुरा क्षेत्र के काजी सादुल्लापुरा में बुधवार की शाम एक मकान पर कब्जा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने अब्दुल सलाम की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद और दर्जन भर अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती, मारपीट, धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है। अब्दुल सलाम पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी के समर्थक माने जाते हैं। वहीं, पूर्व विधायक का कहना है कि आरोपियों की ओर से उन्हें धमकी दिलवाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक काजी सादुल्लापुरा में मुहम्मद फारूक के नाम से एक मकान है। उसमें उनके चाचा अब्दुल सलाम एवं अन्य किरायेदार रहते हैं। मकान को फारूक ने हाजी असलम को बैनामा कर दिया। बुधवार को हाजी असलम कुछ लोगों को लेकर मकान खाली कराने पहुंचे तो अब्दुल सलाम सहित पड़ोसियों ने उन्हें दौड़ा लिया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट एवं पत्थरबाजी हुई। इस मामले में अब्दुल सलाम ने हाजी असलम सहित चार के खिलाफ नामजद एवं दर्जन भर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कराया है। एसओ जैतपुरा शिव कुमार मिश्रा का कहना है विवादित मकान पर कब्जे का विवाद है। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं। केस दर्ज कर लिया गया है, जांच कर कार्रवाई होगी। वहीं इस मामले में अब्दुल समद अंसारी का कहना है कि असलम की ओर से गाजीपुर के माफिया और आजमगढ़ के एक सपा नेता का नाम लेकर उन्हें धमकी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें