फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा एक्सप्रेस से वाराणसी पहुंचे विदेशी सैलानी

Fri, 07 Nov 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। देव दीपावली के अवसर पर काशी की भव्यता के दर्शन कराने के उद्देश्य से विदेशी सैलानियों को लेकर महाराजा एक्सप्रेस गुरुवार की सुबह 10:30 बजे कैंट स्टेशन पहुंची। ट्रेन में कुल 25 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों ने सजे-संवरे घाटों के साथ विशेष गंगा आरती का दीदार किया। रात ग्यारह बजे ट्रेन लखनऊ के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

विदेशी पर्यटकों का भारतीय परंपरानुसार भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान शहनाई व ढोल-ताशे के बीच उन्हें होटल गेटवे ले जाया गया। शाम को सभी पर्यटक गंगा घाट पर देव-दीपावली देखने पहुंचे। एक नवंबर को सफदरगंज(दिल्ली) से शुरू हुई यात्रा जयपुर, आगरा, ग्वालियर, खजुराहो होते हुए गुरूवार को वाराणसी पहुंची । 7 नवंबर को यात्रा वापस दिल्ली जाकर समाप्त हो जाएगी। आईआरसीटीसी के स्थानीय मैनेजर बीएल लिंडा ने बताया कि देव दीपावली के अवसर सैलानियों को लेकर महाराजा एक्सप्रेस वाराणसी पहुंची।17 कोच वाले इस ट्रेन की कुल क्षमता 45 यात्रियों की है। इसमें प्रति व्यक्ति एक दिन का न्यनतम किराया 85 हजार रुपए व अधिकतम 1 लाख 25 हजार रुपए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें