फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ी सीटों पर 716 को मिला दाखिला

Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। हरिश्चंद्र पीजी कालेज में स्नातक में बढ़ी 33 फीसदी सीटों पर प्रवेश के लिए बीए, बीएससी में सभी संवर्ग और बीकॉम में जनरल, एससी व एसटी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग शनिवार को संपन्न हुई। दो दिन चली काउंसलिंग में बीए में 340, बीएससी में 205 और बीकाम में 171 विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ। प्राचार्य डा. सोहन लाल यादव ने बताया कि रविवार को बीकॉम में ओबीसी अभ्यर्थियों के साथ ही महिलाओं के लिए 20 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर दाखिला होगा। सुबह 10.30 बजे से शाम तीन बजे तक चलने वाली काउंसलिंग में सीट की उपलब्धता के आधार पर ही प्रवेश लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें