फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं को आत्म निर्भर बनना होगा

Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सामाजिक संस्था जेसीआई काशी डी गुलाल की ओर से सोमवार को कैंट स्थित एक होटल में परिचर्चा के साथ कर्मठ स्वरुपा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वाली 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

‘महिलाओं का आर्थिक सहयोग व महिलाओं के प्रति दोहरी मानसिकता’ विषयक परिचर्चा में महिलाओं से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई। बतौर मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुमन यादव ने कहा कि महिलाओं को आत्म निर्भर बनने के साथ ही समस्याओं के समाधान के लिए उन्हें आगे आने की जरूरत है। विशिष्ट अतिथि डा. गुलाब सिंह ने महिलाओं को अपने हक के लिए आगे आकर लड़ाई लड़ने और स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।
संस्था की ओर से सोनी, ममता, नीरू, मां उर्वशी अनामिका, चंदा, साधना, सीता साहू, सुनीता शाह, रुबीना, निकिता, विनीता आदि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संस्थापिका नीता सिंह ने अतिथियों का स्वागत जबकि अध्यक्ष लतिका शाह ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव ज्योति झा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें