फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भी सहमे हैं सगुनहां के लोग

Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
Varanasi
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के सगुनहां गांव में पुलिस और ग्रामीणों में संघर्ष के अगले दिन सोमवार को भी तनाव बना रहा। पुलिस के डर से तमाम लोग गांव छोड़कर भाग गए हैं। कु छ घरों में सिर्फ महिलाएं और बुजुर्ग दिखे। उनका कहना है कि रविवार की रात पुलिस ने घरों में घुसकर बेरहमी से पीटा और तोड़फोड़ की। लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर रखे थे, लेकिन पुलिस दरवाजे तोड़कर कई लोगों को उठा ले गई। रविवार की शाम स्थिति नियंत्रण में आने के बाद पुलिस ने सगुनहां और पास के सिसवां गांव में सर्च आपरेशन चलाया।
विज्ञापन



रविवार की रात में पुलिस ने जबरन घर में घुसकर तोड़फोड़ की। -शारदा देवी, सिसवां

पुलिस मेरे निर्दोष लड़कों को पीटने के बाद उठा ले गई। घर के चूल्हे तक तोड़ डाले गए। खाना फेंक दिया गया। बेचने के लिए घर में रखीं केला-सेब की पेटियां भी पुलिसवाले उठा ले गए। - मुन्नी देवी, सिसवां

रात में दरवाजा तोड़कर पुलिस घर में घुसी और मेरे पति को उठा ले गई। -विभा मिश्रा, सिसवां

रविवार की घटना के बाद गांव में पुलिस कहर बरपा रही है। पुलिस वालों ने मेरे घर की छप्पर तोड़ दी। - कांता यादव

मुझ बूढ़े को भी पुलिस वालों ने नहीं छोड़ा। पुलिस की पिटाई से मेरे पैर में चोट आई है। - पंचम, सगुनहां

इनसेट-
सीओ के गनर का कारतूस गायब
वाराणसी (ब्यूरो)। बड़ागांव थानाक्षेत्र के सगुनहां में ग्रामीणों एवं पुलिस के बीच संघर्ष के दौरान रविवार को सीओ बड़ागांव अभिषेक सिंह के गनर के पास से बीस कारतूस गायब हो गए। इस संबंध में गनर जितेंद्र ने बड़ागांव थाने में सोमवार को तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें